संदेश

2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमल इस बात पर करो तो मुक्ति संभव

चित्र
Radha soami- जब भी हम सत्संग में जाते हैं। तो बाबाजी हमेसा हमें समझते है की भाई अमल करो। अब बात आती है अमल किस पर करना है। भाई अमल नामदान मिला है। उस पर करना है। भजन-सुमिरन करना है। ज्यादा से ज्यादा हमें भजन को समय देना चाहिए। अगर हम नामदान मिलने के बाद नहीं अमल नहीं करते तो हमारा जीवन बेकर है। नामदान की किम्मत कोई बिरला ही जानें। संत महात्मा समझाते है की नाम क्या है? उसकी असलियत क्या है? वो क्या चीज़ है? उसकी किम्मत क्या है? इसकी असलियत हर कोई नहीं जानता। कोई बिरला जीव जो गुरु के हुक्म की पालना करता होगा वही जीव इसकी अहमियत को जान सकता है। हमने बहुत बार सुना होगा की बंदर क्या जानें अदरक का स्वाद। ये बात बिल्कुल सही साबित होती है। क्यों कि जिस जीव के अंदर अगर परमात्मा के प्रति तड़फ नहीं है प्यार नहीं है वो इसकी अहमियत को नहीं समझ सकता। हमें कोई चीज़ अगर मुफ्त में मिल जाती है तो हम उसकी कदर नहीं करते। क्योंकि वो मुफ्त में मिली है। अगर हम उसी चीज़ को अपने पैसों से खरीद कर लाते तो हम उसको बहुत संभाल कर रखते। उसकी देखरेख करते की कहीं बेकार ना हो जाये। बस यही कारण है की हम नामदान ...

गुरु बिन कोई नही संगयन में

चित्र
Radha soami- कोई भी जीव इस दुनिया में आता है तो उसके साथ सदा उस परमात्मा का हाथ उसके सिर पर बना रहता है। उसी की मेहर से ही हम दुनिया का सफर तय करते हैं। मालिक हमारे अंग-संग  बाबाजी कई बार फ़रमाते है कि हर घड़ी, हर पल वो मालिक हमारे अंग-संग रहता है। दुःख-सुखः में कभी भी मालिक आपका साथ नही छोड़ते। परन्तु हम इस बात पर ध्यान नहीं देते, की हमारा भी कोई फ़र्ज़ बनता है उस मालिक के प्रति। हमे भी गुरु के प्रति प्रेम जगाना चाहिए। क्योंकि गुरु के बिना हम किसी भी कार्य में सफल नहीं हो सकते।  हमें परमात्मा की भक्ति और ज़ोर देना चाहिए। हमें मनुष्य जन्म मिला है तो उनका फायदा उठाना चाहिए। क्योंकि की मनुष्य जन्म सबसे उत्तम जन्म होता है। औऱ हम परमात्मा की भक्ति भी इसी जन्म में कर सकते हैं। आपको दुःखो का सामना नहीं करना पड़ेगा आप उस कुल मालिक की भक्ति करोगे तो कभी भी आपको दुःखो का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर फिर भी अगर आपको दुःखो का सामना करना पड़ता है वो भी बड़ी आसानी से निकल जायेगा। 

जीवन में आये और ये नहीं किया तो सब बेकार

चित्र
Radha Soami- बाबा जी फरमाते हैं कि अगर दुनिया में आये हो और सत्संग का साथ मिला है तो आप बहुत भाग्यशाली हो। क्योंकि की बड़े खुशनसीब जीवों को ही मनुष्य जन्म मिलता है। और ऐसे ही खुशनसीब जीवों को सत्संग मिलता है। लेकिन फिर भी बहुत से लोग इस जीवन का लाभ नहीं उठाते। नामदान ही एक रास्ता बाबाजी हर बार अपने सत्संग में फ़रमाते है कि अगर परमात्मा को पाना है। और अपने निजघर जाना है तो गुरु के हुकमनुसार चलना पड़ेगा। उनके बताये गये रास्ते चलना पड़ेगा। बाबाजी बताते हैं कि अगर नेक नीति से चलोगे तो हर काम बनते चले जायेंगे। और असल काम जो हम करने आये है वो भी बड़ी आसानी से हो जाएगा। कोनसा काम? वो काम है गुरु से नाम की प्राप्ति। जब हम सत्संग में जाते हैं तब हमें नामदान की अहमियत का पता चलता है। नामदान ही जिसके सहारे हम परमात्मा के घर जा सकते हैं। ये अंतिम अवसर गुरु के मतानुसार मनुष्य जन्म ही आखिरी और अंतिम अवसर है जिससे हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते है। अगर मनुष्य जन्म हाथ से निकल गया तो पता नहीं कितने सालों तक दुखों का पहाड़ उठाना पड़ेगा। कितनी योनियों में भटकना पड़ेगा। इसलिए बाबा जी बार-बार हि...