सत्संग आपके भाग्य को बदल सकता है। बाबाजी का कथन।

संत-महात्मा सत्संग में फरमाते हैं कि इस दुनिया में हम कभी सुख-शांति प्राप्त नहीं कर सकते। यह जो थोड़े बहुत सुख नजर आ रहे हैं। वह समय पाकर दुखों में ही बदल जाते हैं। महात्मा हमें अपने अनुभव से समझाते हैं कि जब तक हमारी आत्मा परमात्मा से मिलाप नहीं करती, हम कभी सुख और शांति प्राप्त नहीं कर सकते। दुःखों के कारण दुनिया के सब जीव अपनी-अपनी जगह दुखों और मुसीबतों के मारे हुए हैं, असली सुख और शांति उसी को है जिसने मालीक की भक्ति और प्यार का सहारा लिया हुआ है। हम दुनिया के जीव उस परमात्मा को तो भूल बैठे हैं, उसकी खोज नहीं करते, उसकी भक्ति की और हमारा ख्याल ही नहीं है। और दुनिया की शक्लों और पदार्थों में सुख और शांति ढूंढने की कोशिश करते हैं। हम सब का अनुभव है कि जितना हम उस परमात्मा को भूलकर सुख और शांति ढूंढ रहे हैं। उतना ही दिन-रात ज्यादा दुखी होते जा रहे हैं। क्योंकि जिन शक्लों और पदार्थों में हम सुख ढूंढ रहे हैं। वह सब चीजें नाशवान है, और उनका सुख भी केवल आरजी ही हो सकता है। बाबाजी का कथन :- अगर आपको मिल जाये ये दात, तो आप हो जायेंगे धनी मालिक की भक्ति दुर्लभ मालि...