संदेश

परमात्मा को पाना आसान है बस ये काम करते रहो परमात्मा आपके पास होंगे लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इस जरिए परमात्मा को हम पा सकते हैं, विधि जानने के लिए पढें

चित्र
संत महात्मा बताते हैं कि यह मनुष्य चोला बड़ी मुश्किल से मिलता है| और एक यह एक ही साधन है| जिसके जरिए हम आवागमन के चक्र से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं| मनुष्य जन्म ही यह ऐसा है जिसमें हम बैठकर भजन सुमिरन करके चौरासी लाख जून की जन्म-मरण के चक्कर से छूट सकते हैं| लेकिन यहां इस जामे में आकर मंकी अधीन होकर हम इंद्रियों के भोग में फंसे बैठे हैं| और हम इतना इन इंद्रियों के भोगों में लिप्त हो गए हैं कि सब कुछ भूल बैठे हैं| यहां तक कि परमात्मा को भी भूल बैठे हैं| संत महात्मा समझाते हैं जितना भी हमारा दुनिया से ताल्लुक या संबंध है| सब हमारे शरीर के जरिए ही है| जब तक हम शरीर में बैठे हैं| हमें ये यार-दोस्त, रिश्तेदार, भाई-बहन और दुनिया की धन-दौलत, मुल्क वगैरह सब अपने ही नजर आते हैं| या कम से कम हम इन्हें अपना बनाने की कोशिश करते हैं| जिस समय शरीर से हमारा साथ छूट जाता है| इन सब चीजों से भी संबंध टूट जाता है| हमें चाहिए कि जब तक परमात्मा ने इस शरीर में बैठने का मौका दिया है| इससे काम लें| इसमें बैठकर न तो इसे इतना दुख देना है कि मालिक की भक्ति ही ना हो सके और ना ही इसे इतना सुख और आ...