परमात्मा को पाना है? जानें ये विधि

संतमत का सिद्धांत है, कि हमेशा हक-हलाल की कमाई पर गुजारा करना, नेक नियत पर चलना, कभी भी परमात्मा आपका बुरा नहीं करेगा। सामने वाला चाहे आप का कितना भी बुरा करने की कोशिश क्यों ना करें, परंतु वह परमात्मा आप का बुरा नहीं होने देंगे। परमात्मा को हर एक जीव के बारे में पूरा ज्ञान होता है कि उसके अंदर क्या चल रहा है। उसकी सोच कैसी है। उसका दूसरे व्यक्ति के लिए दिल में क्या जगह है। परमात्मा नेक नीति वाले व्यक्ति के हमेशा साथ रहते हैं। और उसका हर एक मुसीबत की स्थिति में साथ खड़े रहते हैं। बाबाजी के विचार :- बाबाजी के इन वचनों का कोई मोल नही है। क्या है यें वचन? परमात्मा की युक्ति पाना सौभाग्य की बात परमात्मा हमेशा अपने शिष्य की देखरेख करता है। और जो मनुष्य परमात्मा से जुड़े होते हैं, जो उस परमात्मा की याद में समय बिताते हैं। वह जीव मालिक के प्यारे होते हैं। परमात्मा की भक्ति करना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है, क्योंकि उस परमात्मा की मंजूरी से ही हमें उस परमात्मा की शरण में जाने का मौका मिला। हमें एक देहधारी सतगुरु की शरण मिली। जिसके जरिए हम इस मनुष्य जन्म का लाभ उठा सकते ...