गुरुवार, 4 मार्च 2021

कर्मों का हिसाब इसी जन्म में हो जाता है, यक़ीन नहीं तो ये पढ़ो।

Radha soami- सन्त-महात्मा बताते हैं कि अपने किये हुये सभी कर्मों का हिसाब इसी जन्म में हो जाता है। लेक़िन जीव समझ नहीं पाता। जो जीव किसी रूहानी विचारधारा वाले संगठन से जुड़ा है तो बड़ी आसानी से समझ सकता है। क्योंकि वहां पर रूहानियत के बारे में बताया जाता है कि कैसे जीव आने कर्मों का भुगतान करता है। किसी के कर्म आसानी से काट जाते हैं किसी को बहुत भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



महात्मा बताते हैं कि इस चौरासी के जेलखाने में सब जीव अपना भुगतान करने आते हैं। कोई जीव कीड़े - मकोड़े, कोई जीव जानवर, कोई जीव पक्षियों के जन्म लेकर अपने कर्मों का भुगतान कर रहे हैं। किसी के अच्छे कर्म होते हैं वो जीव अच्छे से जीवन व्यतीत करते हैं बाकी जीव पूरी जिंदगी परेशानियों में निकल देते हैं।

बाबाजी के शब्द सुनने के लिए सब्सक्राइब करें। Radhasoami Shabad

फिर बात आती है कि कर्मों को कैसे कम किया जाये। या कर्मों को कैसे काटा जाये। सन्त बताते हैं कि भाई किसी सन्त कि शरण में जाओ। किसी पूरे गुरु से रूहानियत की शिक्षा प्राप्त करो। नामदान प्राप्त करो। और भजन-सुमिरन करके अपने कर्मों का बोझ कम कर सकते हो। और अपने मनुष्य जन्म का फायदा उठाकर परमात्मा को प्राप्त करो। ताकि बार-बार इस चौरासी के चक्कर में ना पड़ना पड़े। सदा सदा के लिए हम अपने घर यानि परमात्मा की शरण मे चले जायें।

                   राधास्वामी

संत मार्ग सिद्धांत की जानकारी के लिए पढ़ें

राधास्वामी जी

आप सभी को दिल से राधास्वामी जी