संदेश

पांचो तत्व एक दूसरे के दुश्मन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पाँच तत्व का क्या है राज़? बाबाजी ने बताया

चित्र
बाबा जी फरमाते हैं की शब्द ने इस दुनिया की रचना की है और जिस समय परमात्मा उस शब्द की ताकत को इस दुनिया से खींच लेगा, यहां प्रलय और महाप्रलय हो जाएगी। यह जितनी भी दुनिया की रचना है, सब पांच तत्वों की बनी हुई है। ये पांच तत्व है :- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। हर एक चीज में कोई ना कोई तत्व मौजूद है। ये पांचों ही तत्व एक-दूसरे के दुश्मन है। लेकिन शब्द के कारण और शब्द के आसरे ही यह एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं। शब्द की ताकत जिस समय परमात्मा उस शब्द की ताकत को दुनिया से निकाल लेता है। पृथ्वी पानी में ही भूल जाती है, पानी को अग्नि ख़ुश्क कर देती है, अग्नि को हवा उड़ा ले जाती है और हवा को आकाश खा जाता है। और इस सारी दुनिया में धुंधकार छा जाता है। इसी तरह हमारा यह शरीर पांच तत्वों का पुतला है। जब तक उस शब्द की किरण हमारे अंदर है। हम दुनिया में किस तरह दौड़ते फिरते हैं। जिस दिन उस शब्द की किरण या आत्मा को परमात्मा शरीर से निकाल लेता है। हमारा सारा शरीर यानी यह पांचों तत्व बेकार हो जाते हैं। ये पांच तत्व, पांच तत्वों में ही जाकर मिल जाते हैं और हमारी हस्ती खत्म हो जाती है। इसी त...