सच्चा नाम ही हमारे मन को निर्मल, पवित्र और पाक कर सकता है।

बाबाजी फ़रमाते है कि जिस समय हमारे हृदय में नाम प्रकट हो जाता है, हमारे सब कर्मों का सिलसिला खत्म हो जाता है। जिनकी वजह से हम देह के बंधनों में फंसे हुए हैं। जिस तरह एक सूखी घास का ढेर कितना ही बड़ा क्यों न हो, आग की चिंगारी उस पूरे ढेर को जलाकर राख कर सकती है। इसी तरह हम संसारी और मनमुख पुरुषों के कितने भी बुरे और खोटे कर्म क्यों न हो। यह नाम की कमाई हमारे सब कर्मों का हिसाब खत्म कर देती है। नाम की महिमा अगर कोई कोढी भी है, जिसके शरीर से पानी बह रहा है, लेकिन उसका ख्याल अंदर शब्द या नाम के साथ जुड़ गया है। तो वह उस व्यक्ति से कहीं अच्छा है, जो सोने जैसी काया और दुनिया की सब ऐशो-आराम लेकर बैठा है। मगर परमात्मा को भुला हुआ है। बाबाजी का कथन :- बाबा जी ने बताया, ऐसे उठायें मनुष्य जन्म का लाभ परमात्मा हमारे अंदर जिस सच्चे नाम की महात्मा इतनी महिमा करते हैं, वह नाम कहीं बाहर नहीं है। वह हमारे शरीर के अंदर है उसको बाहर ढूंढने का कोई फायदा नहीं है। उस नाम की साथ जुड़ना है। और परमात्मा से जा मिलना है। अगर हम बाहर उस परमात्मा की ख़ोज करेंगे तो हमसे बड़ा अज्ञ...