संदेश

मन में शांति तभी मिलती है जब इच्छाएं कम होती हैं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिना इच्छाएं खत्म किए परमात्मा को पाना नामुमकिन है

चित्र
संत महात्मा अपने हर एक सत्संग में सांसारिक की इच्छाएं खत्म करने पर काफी जोर देते हैं| संत महात्मा समझाते हैं की जितनी हमारी इच्छाएं कम होंगी| उतना हम परमात्मा के नजदीक होंगे| तुलसी साहिब उपदेश देते हैं :- दिल का हुजरा साफ़ कर, जानां के आने के लिये| ध्यान गैरों का उठा उसके बिठाने के लिये|| कुछ जानने योग्य :- सच्ची भक्ति और पूजा यानी भजन सुमिरन दिल तो हमारा दुनिया के पदार्थों और शक्लों के लिए भटकता है, और मिलना हम मालिक से जाते हैं, ये दोनों बातें कैसे हो सकती हैं? मन तो एक ही है, उसे चाहे दुनिया के प्यार में लगा लें, चाहे मालिक की भक्ति में| हमारा कोई रिश्तेदार या प्यारा हमसे कहीं दूर चला जाता है, हम से बिछड़ जाता है, तो हम उसकी याद में किस तरह तड़पते हैं, सारी रात जागकर आंसू बहाते रहते हैं| क्या हमने कभी मालिक के बिछोड़े में एक रात भी जाकर काटी है? हमारी आंखों में उस मालिक की याद में एक आंसू भी आया है? हम अपने बच्चे को बाहर खेलने के लिए आया के साथ भेज देते हैं| आया तरह-तरह से उसका मन बहलाने की कोशिश करती है| कभी उसे मीठी-मीठी बातें सुनाती है, कभी मिठाई देती है, कभी खिल...