संदेश

जनवरी, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रयास से ही प्रगति सम्भव है, हार ना मानें ।

चित्र
महाराज सावन सिंह जी फ़रमाते है कि यह हरएक सत्संगी का धर्म है कि वह अपने मन को स्थिर करके तीसरे तिल में पहुँचे। गुरु का कर्तव्य सत्संगियों को इस मार्ग में मदद और रहनुमाई देना है। मन तथा इंद्रियों को क़ाबू करना और दसवीं गली में प्रवेश करना शिष्य की कोशिश पर निर्भर करता है। इस काम को पूरा करने में ख़ास बात अभ्यासी की कोशिश है। महाराज सावन सिंह जी  जिस पल हमें नाम दान की बख्शीश होती है हम पर भजन सुमिरन के लिए आवश्यक दया मेहर भी कर दी जाती है उसके बाद सब कुछ हमारी कोशिश पर निर्भर करता है कि हम उस दे मेहर का कितना फायदा उठा सकते है राधास्वामी सत्संग : सच को जानो, वही सच आपको परमात्मा से मिला सकता है: बाबाजी जैसी कि बड़े महाराज जी ने ऊपर दिए उद्धरण में फरमाया है, हमें अपने प्रयास द्वारा मन को स्थिर कर के तीसरे तिल पर पहुंचाना है। यह काम हमारे लिए सतगुरु नहीं करेंगे। यह हमारा काम है। हमें हर रोज भजन-सिमरन करना है। हम अंदर तभी भी जा पाएंगे, जब हम भजन-सुमिरन के लिए बैठेंगे और अपनी तवज्जुह को तीसरे दिन पर एकाग्र करेंगे। यह काम केवल हम ही कर सकते हैं। राधास्वामी सत्संग : आ...

सच को जानो, वही सच आपको परमात्मा से मिला सकता है: बाबाजी

चित्र
संत समझाते हैं कि इस दुनिया में जो कुछ भी हम अपनी आंखों से देख रहे हैं, जो कुछ भी इस दुनिया में हमें नजर आ रहा है। वह सब नाशवान है। एक दिन उनको नष्ट हो जाना है। मिट्टी में मिल जाना है। सच से करो प्यार संत समझाते हैं केवल सच से प्यार करो, सच की हकीकत जानो। क्योंकि सच ही है जो हमें उस परमात्मा से मिला सकता है। क्योंकि जो पदार्थ हम अपनी आँखों देख रहे हैं । वह सब बेकार की चीजें हैं। वह सब कूड़ा है। राधास्वामी :- आओ सत्संग की महिमा जानें और इससे फायदा उठायें सच्चे गुरु की संगत हमें सच्चे गुरु की संगत करनी है। सच्चे गुरु की सोहबत बात करनी है। सच्चे गुरु से युक्ति प्राप्त करके उस परमपिता परमात्मा की भक्ति करनी है। सुमिरन में ध्यान लगाना है। ज्यादा से ज्यादा समय हमें भजन सुमिरन में देना है। क्योंकि वही एक सच है। वही एक सच है, वही एक रास्ता है, जो हमें उस परमपिता परमात्मा से मिला सकता है। इसके अलावा कोई भी ऐसी युक्ति या कोई चीज नहीं है, जो इस संसार से हमें निकाल सके। भजन- सुमिरन एक रास्ता क्योंकि और जो कुछ भी हम देख रहे हैं। वह सब हमें वापस ले आती है। भजन- सुमिरन एक...

आओ सत्संग की महिमा जानें और इससे फायदा उठायें

चित्र
संत समझाते हैं कि संतो का साथ यानी सत्संग प्राप्त करना बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात है। क्योंकि सत्संग हर किसी के भाग्य में नहीं होता। सत्संग सतगुरु ( परमात्मा ) की दया मेहर से ही प्राप्त होता है। सत्संग उन्हीं व्यक्ति विशेष को प्राप्त होता है, जिस व्यक्ति पर उस परमपिता परमात्मा की मेहर होती है। बिना उसकी मर्जी से हम कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते। सत्संग की महिमा संतों का सत्संग सुनकर हम अपने जीवन में काफी कुछ बदलाव ला सकते हैं। बहुत कुछ जीवन में प्राप्त कर सकते हैं। सत्संग एक ऐसी रूहानियत शक्ति है, जिसके जरिए हम उस परमात्मा रूपी मंजिल की तरफ जा सकते हैं। बिना सत्संग के हम उस तरफ अपने ध्यान को नहीं लगा सकते और सत्संग हमें तब प्राप्त होता है, जब हम किसी सतगुरु की शरण में जाते हैं , उसकी दया मेहर हमें होती है तो हमें सत्संग प्राप्त होता है। बाबाजी के विचार :- आंतरिक मार्ग की खोज, यानि निजघर का दरवाजा संतो का अनुभव संतों ने अपने अनुभव में फरमाया है की हमने जो कुछ भी हासिल किया है। हमने जो कुछ भी इस संसार में देखा है, हम उन सबको सत्संग के जरिए आपको फरमा रहे हैं। सत्संग ...

आंतरिक मार्ग की खोज, यानि निजघर का दरवाजा

चित्र
संत-महात्मा आपने हर सत्संगों में फ़रमाते है कि हमे परमात्मा से मिलना है तो सच्चे आन्तरिक मार्ग की खोज करनी पड़ेगी। जो बहुत जरूरी है। अगर हमें अपने घर के अंदर जाना है तो सबसे पहले घर के दरवाजे की तलाश करनी पड़ती है। निजघर का वह दरवाजा आँखों के पीछे तीसरी आँख, एक आँख या तीसरा तिल है। भजन और सुमिरन के द्वारा उसी को खोलने के लिये हम उसको खटखटाते हैं यानी बार -बार सिमरन और ध्यान के द्वारा अपने फैले हुए ख़याल को आँखों के पीछे इकट्ठा करते हैं। जब बार-बार खटखटाने से यानि सिमरन और ध्यान से हमारा ख़याल इकट्ठा हो जाता है, तब उस घर का दरवाजा खुल जाता है।फिर हमें घर जाने का रास्ता मिलता है। बाबाजी की वाणी :- संतों की वाणी - अमृतवाणी कर देती उद्धार : बाबाजी फिर जब हम अपने ख़याल को वहाँ जाकर शब्द के साथ जोड़ते हैं, तो शब्द ला मार्ग खुल जाता है। उसके द्वारा हम वापस जाकर परमात्मा से मिलाप कर सकते हैं। बस थोड़ी मेहनत करनी है जो हमारे लिए बहुत जरूरी है। तुलसी साहिब फ़रमाते हैं:- कुदरती काबे की तू महराब में सुन ग़ौर से । आ रही धुर से सदा तेरे बुलाने के लिये।। मुसलमान लोग हज यानि काबे की...

संतों की वाणी - अमृतवाणी कर देती उद्धार : बाबाजी

चित्र
संत-महात्मा अपने सत्संगों में अक्सर फरमाया करते हैं की संत सत्य पर प्रकाश डालते हैं। सत्य का अनुभव हमारे सामने रखते हैं। सत्य क्या है? यह सब बातें सत्संग के जरिए हमें समझाते हैं। संत अपनी वाणी में इतना असरदार रस खोलते हैं कि उनकी वाणी अमृत के समान लगती है। क्योंकि वे अपनी वाणी में सच पर जोर देते हैं। संत महात्मा समझाते हैं :- जो पौधा हम लगाते हैं,  उसकी वृद्धि करना हमारे बस में नहीं है। वह पौधा अपने समय पर ही फूलेगा-फलेगा। हमारा काम तो महज गड्ढा खोदकर, खाद डालकर, बीज बोकर उसे मिट्टी से ढक देना है। उसे पानी देना है, उसकी कीड़ों से रक्षा करनी है तथा रोज-रोज उसकी देखभाल करना है। यह भी पढें :- कैसे जानें? वक़्त के सतगुरु से रूहानियत की राह हम केवल इतना ही कर सकते हैं। किस गति से पौधा पड़ता है, यह हमारे हाथ में नहीं है। अगर भजन-सिमरन के प्रति भी हमारी ऐसी ही मनोवृति हो जाए तो हम सतगुरु के काम में बाधा नहीं डालेंगे और आध्यात्मिकता का पौधा निश्चय ही बढेगा और हमारे जीवन में फलीभूत होगा। अपने आपको मजबूत बनाये : अगर पौध की जड़े पूरी तरह से गहरी और मजबूत होने...

कैसे जानें? वक़्त के सतगुरु से रूहानियत की राह

चित्र
Radha Soami-संत-महात्माओं का संदेश हर जाति के लिए, हर कौम के लिए, हर मजहब के लिए होता है। संत-महात्मा अपनी वाणीयों में रूहानियत का जिक्र करते हुए फरमाते हैं की हर एक जीव के अंदर परमात्मा वास करता है। हर एक जीव, पशु , पक्षी के अंदर परमात्मा बसा हुआ है। हमें केवल पहचानने की जरूरत है। और इसकी पहचान कैसे की जाए। इसकी हमें कैसे जानकारी मिले। इसके लिए हमें किसी वक्त के संत-सतगुरु की आवश्यकता होती है, जो हमें इस राह की जानकारी दे सकें। वक़्त के सतगुरु की शरण हमें किसी वक्त की सतगुरु की शरण लेनी होती है। उनके सतसंग का समागम करना होता है। हमें उनके विचारों को सुनकर, उनके विचारों पर अमल करना होता है। क्योंकि जब तक हम उनके विचारों पर अमल नहीं करेंगे, उनके कहने के अनुसार नहीं चलेंगे तो हम रूहानियत की राह पर नहीं चल सकेंगे, और ना हम उस परमात्मा को पा सकेंगे। इसलिए संत महात्मा समझाते हैं कि सबसे पहले किसी इस वक्त की संत सतगुरु की शरण में जाओ और उसे रूहानियत के बारे में जानकारी प्राप्त करो। बाबाजी के विचार :- परमात्मा को पाना है? जानें ये विधि बाबा जी फरमाते हैं कि जब...

परमात्मा को पाना है? जानें ये विधि

चित्र
संतमत का सिद्धांत है, कि हमेशा हक-हलाल की कमाई पर गुजारा करना, नेक नियत पर चलना, कभी भी परमात्मा आपका बुरा नहीं करेगा। सामने वाला चाहे आप का कितना भी बुरा करने की कोशिश क्यों ना करें, परंतु वह परमात्मा आप का बुरा नहीं होने देंगे। परमात्मा को हर एक जीव के बारे में पूरा ज्ञान होता है कि उसके अंदर क्या चल रहा है। उसकी सोच कैसी है। उसका दूसरे व्यक्ति के लिए दिल में क्या जगह है। परमात्मा नेक नीति वाले व्यक्ति के हमेशा साथ रहते हैं। और उसका हर एक मुसीबत की स्थिति में साथ खड़े रहते हैं। बाबाजी के विचार :-  बाबाजी के इन वचनों का कोई मोल नही है। क्या है यें वचन? परमात्मा की युक्ति पाना सौभाग्य की बात परमात्मा हमेशा अपने शिष्य की देखरेख करता है। और जो मनुष्य परमात्मा से जुड़े होते हैं, जो उस परमात्मा की याद में समय बिताते हैं। वह जीव मालिक के प्यारे होते हैं। परमात्मा की भक्ति करना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है, क्योंकि उस परमात्मा की मंजूरी से ही हमें उस परमात्मा की शरण में जाने का मौका मिला। हमें एक देहधारी सतगुरु की शरण मिली। जिसके जरिए हम इस मनुष्य जन्म का लाभ उठा सकते ...

पाँच तत्व का क्या है राज़? बाबाजी ने बताया

चित्र
बाबा जी फरमाते हैं की शब्द ने इस दुनिया की रचना की है और जिस समय परमात्मा उस शब्द की ताकत को इस दुनिया से खींच लेगा, यहां प्रलय और महाप्रलय हो जाएगी। यह जितनी भी दुनिया की रचना है, सब पांच तत्वों की बनी हुई है। ये पांच तत्व है :- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। हर एक चीज में कोई ना कोई तत्व मौजूद है। ये पांचों ही तत्व एक-दूसरे के दुश्मन है। लेकिन शब्द के कारण और शब्द के आसरे ही यह एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं। शब्द की ताकत जिस समय परमात्मा उस शब्द की ताकत को दुनिया से निकाल लेता है। पृथ्वी पानी में ही भूल जाती है, पानी को अग्नि ख़ुश्क कर देती है, अग्नि को हवा उड़ा ले जाती है और हवा को आकाश खा जाता है। और इस सारी दुनिया में धुंधकार छा जाता है। इसी तरह हमारा यह शरीर पांच तत्वों का पुतला है। जब तक उस शब्द की किरण हमारे अंदर है। हम दुनिया में किस तरह दौड़ते फिरते हैं। जिस दिन उस शब्द की किरण या आत्मा को परमात्मा शरीर से निकाल लेता है। हमारा सारा शरीर यानी यह पांचों तत्व बेकार हो जाते हैं। ये पांच तत्व, पांच तत्वों में ही जाकर मिल जाते हैं और हमारी हस्ती खत्म हो जाती है। इसी त...

बाबाजी के इन वचनों का कोई मोल नही है। क्या है यें वचन?

चित्र
संत-महात्मा हर युग में यही समझाते आए हैं कि केवल भजन-सुमिरन ही जेलखाने से छुटकारा दिला सकता है। भजन सुमिरन द्वारा ही हम अपने असली  मकसद को हासिल कर सकते हैं। परमपिता परमात्मा से मिला कर सकते हैं। उसके लिए हमें अपने आपको भजन-सिमरन में लगा देना है। अपने मन को एकाग्र करना है। महाराज चरन सिंह जी फ़रमाते हैं भजन-सुमिरन द्वारा हम अपने ध्यान को यहां आंखों के बीच में ठहराने की कोशिश करते हैं, ताकि यह नीचे इंद्रियों की ओर न जाये। मन को आंखों के बीच में स्थिर करना तथा उसे नीचे ना गिरने देना ही एकाग्र होना है। बाबाजी के कथन :- कुछ और विचारणीय सन्देश जो आपकी दिशा बदल देगा। बाबाजी समझाते हैं कि मन कंप्यूटर के समान है। जो कुछ हम इसमें डालते हैं, वही हमें वापस मिलता है। हम भौतिक जगत के बारे में सूचनाएं डालेंगे तो मन पर भौतिक संस्कार जमा हो जाएंगे और अगर हम आध्यात्मिक सूचनाएं अंदर भेजेंगे तो इसमें अति सूक्ष्म प्रभाव जमा हो जायेंगे। मन भौतिक और आत्मिक दोनों क्षेत्र में भली-भांति कार्य करता है। अभ्यास के समय मन के स्वभाव को नहीं बदलते, हम तो बस मन की आदत से लाभ उठाकर, सांसारिक बात...

कुछ और विचारणीय सन्देश जो आपकी दिशा बदल देगा।

चित्र
बाबा जैमल सिंह जी एक जगह फ़रमाते है कि मन को पकड़ने की युक्ति सतगुरु के वचन हैं, दूसरी युक्ति शब्द-धुन है, तीसरी धुन से प्रीति लगाना है और चौथी उसमें रस का प्राप्त होना है। फिर सतगुरु का स्वरूप मन में उतर जाता है। जैसे शीशे में अपना चेहरा ख़ूब अच्छी तरह से दिखायी देता है, उसी तरह सतगुरु के स्वरूप का चेहरा ज्यों का त्यों अन्तर में, मन में दिखाई देगा। जब हर वक़्त मन की वृत्ति या तवज्जुह, जो सुरत का अंश है, रोज़-रोज़ भजन करने से निर्मल होती जायेगी और जब मन से कुल संसार की वासना निकल जायेगी, तब मन कभी बाहर की वृत्तियों के साथ नही जायेगा। केवल सतगुरु के स्वरूप में रहेगा। फिर सतगुरु उसे दया की दृष्टि से देखेंगे। जब सतगुरु की दया की दृष्टि उस पर पड़ेगी, तब मन के सब स्थूल विकार दूर हो जायेंगे और वह सुरत के द्वारा प्रीति करेगा। सूरत शब्द की धार- धुन-से प्रीति करेगी , फिर धुन सुरत को परखकर , अपने साथ मिलाकर थोड़ा- सा रस देगी। बाबाजी के विचार :- मन में नम्रता, सेवा भाव से भजन सुमिरन में आसानी होती हैं महाराज जगत जी फरमाते हैं एक जगह महाराज जगत जी फरमाते हैं, कि रत्ती भर अभ्यास मन भर...

मन में नम्रता, सेवा भाव से भजन सुमिरन में आसानी होती हैं

चित्र
Radha Soami-बाबाजी अपने सत्संगों में अक्सर फ़रमाते है कि भजन सुमिरन में सेवा भाव होना बहुत जरूरी है। सेवा से मन में नम्रता आती है। मन में नम्रता से हमे भक्ति यानी परमात्मा से मिलाप करने में आसानी होती है। मन भजन में लगता है, जिससे हम परमात्मा की भक्ति की ओर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं, यानी हम परमात्मा की ओर करीब आ जाते हैं। हमें बाबा जी द्वारा बताए गए तरीकों पर अमल करते हुए भजन सुमिरन करना है। और जब भी हमें सेवा करने का मौका मिले, हमें दिल से सेवा करनी चाहिए। क्योंकि सेवा से मन में नम्रता, दीनता आती है। जिससे मन झुकना सीखता है। जिसके जरिए हम भजन सुमिरन ठीक से कर पाते हैं, क्योंकि मन में नम्रता आने के कारण मन एक जगह आकर रुक जाता है स्थिर हो जाता है। बाबाजी के कथन :- सच्चा नाम ही हमारे मन को निर्मल, पवित्र और पाक कर सकता है। सेवा अनेक प्रकार की हो सकती है, बड़े बुजुर्ग की सेवा करना, हक हलाल की कमाई खाना, बाबा जी के हुकम में रहना और सब से अत्याधिक जरूरी बात कि बाबा जी द्वारा बताए गए विधि अनुसार ज्यादा से ज्यादा समय भजन सिमरन को को देना। यह सबसे बड़ी सेवा है। जि...

सच्चा नाम ही हमारे मन को निर्मल, पवित्र और पाक कर सकता है।

चित्र
बाबाजी फ़रमाते है कि जिस समय हमारे हृदय में नाम प्रकट हो जाता है, हमारे सब कर्मों का सिलसिला खत्म हो जाता है। जिनकी वजह से हम देह के बंधनों में फंसे हुए हैं।  जिस तरह एक सूखी घास का ढेर कितना ही बड़ा क्यों न हो, आग की चिंगारी उस पूरे ढेर को जलाकर राख कर सकती है। इसी तरह हम संसारी और मनमुख पुरुषों के कितने भी बुरे और खोटे कर्म क्यों न हो। यह नाम की कमाई हमारे सब कर्मों का हिसाब खत्म कर देती है। नाम की महिमा अगर कोई कोढी भी है, जिसके शरीर से पानी बह रहा है, लेकिन उसका ख्याल अंदर शब्द या नाम के साथ जुड़ गया है। तो वह उस व्यक्ति से कहीं अच्छा है, जो सोने जैसी काया और दुनिया की सब ऐशो-आराम लेकर बैठा है। मगर परमात्मा को भुला हुआ है। बाबाजी का कथन :- बाबा जी ने बताया, ऐसे उठायें मनुष्य जन्म का लाभ परमात्मा हमारे अंदर जिस सच्चे नाम की महात्मा इतनी महिमा करते हैं, वह नाम कहीं बाहर नहीं है। वह हमारे शरीर के अंदर है उसको बाहर ढूंढने का कोई फायदा नहीं है। उस नाम की साथ जुड़ना है। और परमात्मा से जा मिलना है। अगर हम बाहर उस परमात्मा की ख़ोज करेंगे तो हमसे बड़ा अज्ञ...

बाबाजी की इन बातों को नही पढ़ा, तो सब बेकार है

चित्र
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय। जो दिल खोजौं आपना, मुझसा बुरा न  होय।। कबीर सब तें हम बुरे, हम तें भल सब कोय। जिन ऐसा करी बूझिया, मित्र हमारा सोय।। महात्माओं का समझाने का  तरीका महात्माओं का हमें समझाने का सिर्फ यही मतलब है, कि किसी चीज का घमंड और अहंकार नहीं करना चाहिए। इंसान के जामे में बैठकर मन में नम्रता, दीनता और आजिजी रखनी चाहिए और नाम की कमाई करनी चाहिए क्योंकि नाम की कमाई ही हमारा साथ देगी और तभी हमारा देह में आने का मकसद पूरा हो सकेगा। बाबाजी का कथन :-  सत्संग आपके भाग्य को बदल सकता है। बाबाजी का कथन। नाम की कमाई, उत्तम कमाई शब्द या नाम की कमाई के सिवाय और कोई उपाय और तरीका नहीं है जिससे हम देह के बंधनों से छुटकारा प्राप्त कर सकें। इसके अलावा बाकी जितनी भी साधन है जैसे जप-तप, पूजा-पाठ, दान-पुण्य वगैरह सब का फल हमें जरूर मिलता है। लेकिन उनका फल लेने के लिए हमें फिर से देह के बंधनों में आना पड़ता है। नेक कर्म करते हैं तो राजा-महाराजा बनकर आ जाते हैं। सेठ साहूकार बनकर आ जाते हैं। ज्यादा से ज्यादा बैकुंठों-स्वर्गों तक पहुंच जाते...

बाबा जी ने बताया, ऐसे उठायें मनुष्य जन्म का लाभ

चित्र
परमात्मा ने इंसान की जामे को सबसे ऊंचा रखा है। यह सीढी का आखिरी डंडा है। अगर कोशिश करते हैं तो मकान की छत पर चले जाते हैं यानी मालिक से मिल जाते हैं, अगर पैर फिसलता है तो सीधे नीचे चौरासी की जेलखाने में आ जाते हैं। कई जन्म कीड़ों-पतंगों के पाये, कई जन्म हाथी, मछली और हिरणों के पाये, कई जन्म पक्षियों और सांपों के मिले और कई जन्म घोड़ों, पशुओं और पेड़-पौधों के पाये। काफी समय के बाद परमात्मा ने अपनी भक्ति के लिए अब यह इंसान का जामा बख्शा है। हमें इससे पूरा फायदा उठाना चाहिए। बाबाजी का कथन :- अगर आपको मिल जाये ये दात, तो आप हो जायेंगे धनी मौलाना रूम फरमाते हैं हमचू सब्ज़ा बारहा रोईदा अम, नुह सदो-हफ्ताह क़ाबिल दीदा अम। अर्थात वनस्पति की तरह मैं कई बार पैदा हुआ हूं और नौ सौ सत्तर शरीर मैंने देखे हैं। कबीर साहिब समझाते हैं कबीर मानस जन्म दुर्लभ है होए न बारै बार।। जीउ बन फल पाके भुए गिरह बहुर न लागह डार।। जिस तरह वृक्ष से फल पक कर नीचे गिरता है तो वह फिर वृक्ष से वापस नहीं जुड़ सकता। इसी तरह अगर हम इंसान के जामे को अब व्यर्थ गंवा बैठेगे, तो फिर यह अवस...

सत्संग आपके भाग्य को बदल सकता है। बाबाजी का कथन।

चित्र
संत-महात्मा सत्संग में फरमाते हैं कि इस दुनिया में हम कभी सुख-शांति प्राप्त नहीं कर सकते। यह जो थोड़े बहुत सुख नजर आ रहे हैं। वह समय पाकर दुखों में ही बदल जाते हैं। महात्मा हमें अपने अनुभव से समझाते हैं कि जब तक हमारी आत्मा परमात्मा से मिलाप नहीं करती, हम कभी सुख और शांति प्राप्त नहीं कर सकते। दुःखों के कारण दुनिया के सब जीव अपनी-अपनी जगह दुखों और मुसीबतों के मारे हुए हैं, असली सुख और शांति उसी को है जिसने मालीक की भक्ति और प्यार का सहारा लिया हुआ है। हम दुनिया के जीव उस परमात्मा को तो भूल बैठे हैं, उसकी खोज नहीं करते, उसकी भक्ति की और हमारा ख्याल ही नहीं है। और दुनिया की शक्लों और पदार्थों में सुख और शांति ढूंढने की कोशिश करते हैं। हम सब का अनुभव है कि जितना हम उस परमात्मा को भूलकर सुख और शांति ढूंढ रहे हैं। उतना ही दिन-रात ज्यादा दुखी होते जा रहे हैं। क्योंकि जिन शक्लों और पदार्थों में हम सुख ढूंढ रहे हैं। वह सब चीजें नाशवान है, और उनका सुख भी केवल आरजी ही हो सकता है। बाबाजी का कथन :- अगर आपको मिल जाये ये दात, तो आप हो जायेंगे धनी मालिक की भक्ति दुर्लभ मालि...

अगर आपको मिल जाये ये दात, तो आप हो जायेंगे धनी

चित्र
संत -महात्मा अपने हर एक सत्संग में नाम और उसकी भक्ति के बारे में फ़रमाते हैं। संत बताते हैं कि जिस भी व्यक्ति को नामदान की दात मिल गयी वो व्यक्ति संसार का सबसे धनी व्यक्ति बन जाता है, परन्तु उसकी महिमा को जानना बहुत जरूरी है। उसको यह जानना बहुत जरूरी है कि वह अनमोल नाम का हमारे जीवन में क्या महत्व है। उसको पाने से हम क्या कर सकते है। हमारे घर यानी शरीर के अंदर परमात्मा ने नाम रूपी अपार दौलत रखी है, लेकिन हमारा मन बहिर्मुखी होकर भर्मों में उलझा हुआ है। जब तक हम अपने शरीर के अंदर खोज नहीं करते, उस दौलत को प्राप्त नहीं कर सकते। कहीं-कहीं आबादियों के नीचे पुराने कुएं दबे होते हैं। हम उन जमीनों पर चलते-फिरते हैं, लेकिन हमें मालूम नहीं होता कि इस जगह मिट्टी के नीचे कुंआ दबा हुआ है। ओड लोग विद्या और हुनर के द्वारा हमें वह जगह बता देते हैं। जहां मिट्टी की खुदाई करने से बना बनाया कुआं मिल सकता है। ओड लोग कुआं बना कर उसे मिट्टी से नहीं दबा देते। उनको सिर्फ यह ज्ञान और इल्म होता है जिसका फायदा उठाकर हम उस कुँए का उपयोग कर सकते हैं। बाबाजी की वाणी :- परमात्मा की खोज अपने अ...